Monday, 6 November 2017

राशि के अनुसार जानिए किसके साथ बनेंगे आपके बेहतर संबंध

राशि के अनुसार जानिए किसके साथ बनेंगे आपके बेहतर संबंध 
'सहवास' भावनाओं को व्यक्त करने के साथ ही एक शारीरिक जरूरत भी है। अब मॉडर्न जमाना है। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि पहली बार आप 'संभोग' अपने पति के साथ ही करें। हो सकता है कि युवा अवस्था में किसी रिलेशनशिप के दौरान भी आप किसी के करीब हो जाएं। 
अब जैसे हम अक्सर ही बोलते हैं कि, 'यार वो उस दिन 'दही बड़े' बहुत अच्छे थे। उसके बाद ऐसा टेस्ट आया ही नहीं।' ऐसा ही कुछ मामला 'सेक्स' के साथ भी है। एक ऐसा मौका आता ही है, जो बहुत यादगार बन जाता है। तब आपको लगता है कि यही आपकी लाइफ का 'बेस्ट सेक्स' था। 
पहले से इस बात का अंदाजा तो लगा नहीं सकते हैं कि आपका वो सबसे हसीन पल किसके साथ होगा? लेकिन आपकी राशि यह जरूर बता सकती है। सचमुच। अापकी राशि के मुताबिक आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि बिस्तर पर आपको किसका साथ हमेशा के लिए याद रह जाएगा। 
तो फिर देर किस बात की। आइए जान ही लेते हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि 
आपका 'बेस्ट सेक्स' मिथुन, तुला या कुंभ राशि के व्यक्ति के साथ हो सकता है। यह व्यक्ति मूडी और कॉम्प्लिकेटेड किस्म का हो सकता है। साथ ही यह भी हो सकता है कि वो आपको पहले हर्ट कर चुका हो। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि 
यह आपके लिए एक सपने के सच होने की तरह होगा। वो आपका क्रश या जिसे आप बहुत चाहते हैं, वो हो सकता है। वह व्यक्ति कन्या, मीन या वृषभ राशि से हो सकता है।

धनु राशि 

धनु राशि 
वह व्यक्ति मीन, वृश्चिक या कर्क राशि से हो सकता है। आप उन्हें बहुत अच्छे से जानते हैं और उनसे करीब से जुड़े हुए हैं। आप एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते भी हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि 
आपका सबसे बेहतर 'सेक्स' उनके साथ होगा, जिनसे आप शायद अभी मिले भी नहीं है। वो अचानक से बिजली की तरह आपकी जिंदगी में आएंगे। वो तुला, धनु या मेष राशि के हो सकते हैं।

कर्क राशि 

कर्क राशि 
ये ऐसे व्यक्ति होंगे जो पहली ही मुलाकात में आपको भा गए होंगे। यह बड़े रोचक किस्म के होते हैं और आपको विश्वास दिलाते हैं कि जिंदगी में सबकुछ मुमकिन है। आपका सामना मकर, मिथुन या सिंह राशि वाले व्यक्ति से हो सकता है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि 
आपका सबसे हसीन पल देने वाला वो व्यक्ति वृषभ, कन्या या मकर राशि से हो सकता है। आप इस व्यक्ति को लंबे समय से जानते हैं, या आप इन्हें अभी-अभी जानने लगे हैं पर आपको लगता है कि आप उन्हें सदियों से जानते हैं। इस व्यक्ति में आपका सोलमेट बनने का भी माद्दा है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि 
आपको सबसे ज्यादा संतुष्ट करने वाला वो व्यक्ति सिंह, मेष या वृषभ राशि से हो सकता है। यह व्यक्ति आपसे छोटा या अपरिपक्व हो सकता है। यह व्यक्ति क्रिएटिव और पैशनेट होगा, साथ ही वो आप जहां जाना चाहे वहां आपके साथ जाएगा। 

मेष राशि 

मेष राशि 
आप तुला, मिथुन या वृषभ राशि वालों के साथ सबसे अच्छे सेक्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। आप इस व्यक्ति को लेकर कन्फ्यूज हो सकते हैं। हो सकता है आप अभी किसी और के साथ रिलेशनशिप में हो, लेकिन अगर आपका इनके साथ कुछ करने का मौका बनता है तो यह आपकी उम्मीद से भी बेहतर होगा। 

तुला राशि 

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए कई तरह की संभावनाएं होती हैं। उनका 'बेस्ट सेक्स' मिथुन राशि वालो के साथ या कोई दो लोगों के साथ या तुला राशि वाले ही व्यक्ति के साथ भी हो सकता है। उस व्यक्ति को आप पसंद भी कर सकते हैं और नापसंद भी।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि 
यह कोई नया व्यक्ति भी हो सकता है या आप वर्तमान में जिसे डेट कर रहे हैं वो भी। आप इस व्यक्ति के साथ मजे करना चाहते हैं और अपनी पूरी जिंदगी इसके साथ बिताना चाहते हैं। यह इंसान मकर, वृश्चिक या तुला राशि से हो सकता है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि 
आपका वो बेस्ट सेक्स पार्टनर तुला, मिथुन या कुंभ राशि से हो सकता है। आप उसे अभी-अभी मिले हो सकते हैं या पहले से भी जान रहे हो सकते हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि 
आपके लिए वो व्यक्ति मीन, कर्क या वृश्चिक राशि से होगा। यह आपके ही पार्टनर के साथ किसी सेलिब्रेशन के दौरान या किसी सेलिब्रेशन के दौरान किसी नए व्यक्ति के साथ हो सकता है। 
अब आप अपने हिसाब से देख लीजिए, आपका 'बेस्ट सेक्स' किसके साथ हो सकता है।

पार्टनर से भूलकर भी मत कहना ऐसी बात, वरना हो जाएगी मुसीबत

पार्टनर से भूलकर भी मत कहना ऐसी बात, वरना हो जाएगी मुसीबत
किसी भी रिश्ते में पड़ना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल उस रिश्ते को निभाना होता है। लड़का हो या लड़की, शुरुआत में तो सबकुछ परियों और राजकुमारों की कहानियों की तरह लगता है। बाद में धीरे-धीरे प्यार का वो चार्म खत्म होने लगता है। 
समय के साथ जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होने लगता है, लड़के अपनी दबंगई दिखाने और ज्यादा स्मार्ट बनने के चक्कर में अपने पार्टनर को कुछ भी बोलने लगते हैं। इसी वजह से मीठे से रिश्ते में खटास आना शुरू हो जाती है। फिर मनमुटाव भी बढ़ने लगता है। 
लेकिन अगर आपको अपने रिश्ते से प्यार है और आप उसे ऐसे ही सहेजकर रखना चाहते हैं, तो अपनी गर्लफ्रेंड या लाइफ पार्टनर के सामने कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोच लें। कारण कि लड़कियां बहुत ही संवेदनशील होती हैं। आपकी एक भी गलत बात उनके दिल को चुभ सकती है। 
तो चलिए फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शब्द जिन्हें हमें अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के सामने बोलने से बचना चाहिए।

"वॉव, वो लड़की हॉट है न"  

अगर आपने अपनी पार्टनर के सामने किसी और लड़की की तारीफ कर दी तो आपकी खैर नहीं। हर लड़की अपने पार्टनर को लेकर पजेसिव होती है। वो बिल्कुल नहीं चाहती कि उसका बॉयफ्रेंड या पति उसके अलावा किसी और की तारीफ करे।

"तुम कितना बोलती हो यार" 

सामान्य तौर पर लड़कियां, लड़कों से ज्यादा बातूनी होती हैं। ख़ासतौर पर जब वे अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही हों तो उनका मुँह बंद होने का नाम ही नहीं लेता। लेकिन फिर भी आप उन्हें कभी इस बात पर टोकिए मत, क्योंकि आपके ऐसा कहने पर उनके दिल को ठेस पहुंच सकती है।

"तुम्हारी सहेलियां कितनी इरिटेटिंग हैं"  

लड़कियां जितना प्यार अपने बॉयफ्रेंड या पति से करती हैं, उतना ही प्यार वो अपनी गर्ल गैंग यानी सहेलियों से भी करती हैं। वो हमेशा ये चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी गर्ल गैंग के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाए रखें। ऐसे में अगर आप उनकी सहेलियों की बुराई करेंगे ये बात उन्हें बहुत बुरी लगेगी। 

"तुम इतना खा पाओगी?" 

जब भी कोई लड़का किसी लड़की को डेट पर ले जाता है और अगर उसने गलती से भी ये पूछ लिया कि क्या तुम इतना सब कुछ खा पाओगी? तो मानो लड़कियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वो मन ही मन सोच लेती हैं कि आप उनके खाने पर नजर लगाए बैठे हैं।

"मेरी पुरानी गर्लफ्रेंड तो ऐसी थी"  

आपकी पुरानी गर्लफ्रेंड चाहे बहुत अच्छी हो, इंटेलिजेंट हो, बहुत खूबसूरत हो। लेकिन अगर आपने उसका नाम अपनी हालिया गर्लफ्रेंड के सामने लिया तो मानो आपने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। इसके बाद आपके रिश्ते को भगवान ही बचा सकता है।    

"कितनी मोटी हो गई हो"  

ये शब्द आपके अच्छे खासे रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं। चाहे आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के भले के लिए ये कह रहे हो लेकिन आपका उन्हें मोटा कहना उनके दिल को ठेस पंहुचा सकता है, इसलिए आप न बोले तो बेहतर होगा।  

"तुम बिल्कुल अपनी माँ की तरह हो" 

माँ का रिश्ता किसी भी रिश्ते से बढ़कर होता है। ऐसे में अगर आप उसे ऐसा कहेंगे कि "तुम तो बिल्कुल अपनी माँ की तरह बात कर रही हो।" तो समझ लीजिए आपकी शामत आ गई है क्योंकि माँ के बारे में कुछ भी सुनना किसी के लिए भी गवारा नहीं होगा।

"तुम्हारे चेहरे में ये दिक्कत है"  

यदि आप उनके साथ बैठकर हसीन पल बिता रहे हैं और तभी आपने उनके शरीर के किसी अंग पर ख़ासतौर पर उनके चेहरे में कोई दिक्कत बताते हुए ये कह दिया कि तुम्हारी नाक टेढ़ी है या तुम्हें बहुत पिंपल है या तुम्हारी स्किन खराब है या तुम्हें तो बहुत डैंड्रफ है। तो समझ लीजिए कि आप तो गए क्योंकि लड़कियों को ऐसी बातों से बहुत चिढ़ होती है।  

"कितने पैसे उड़ाती हो"  

लड़कियों को ये बात बहुत बुरी लगती है, जब कोई उनसे पैसे का हिसाब-किताब रखें या ये कहे कि वो बहुत खर्चीली है। ख़ासकर जब लड़कियों के माता-पिता कुछ नहीं कहे और उनका बॉयफ्रेंड इस बात पर रोक-टोक करे तो ये बात लड़कियों को नागवार गुजरती है।   

"आई लव यू" 

वैसे तो इस तीन शब्दों को प्यार जाहिर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर आप पूरे दिल के साथ नहीं कह रहे हैं या सिर्फ टालने के लिए और लड़ाई से बचने के लिए ऐसा कह रहे हैं तो इससे बचें क्योंकि आपका बनावटी 'आई लव यू' आपके रिश्ते में कड़वाहट घोल सकता है।  

प्यार के नाम पर इस तरह हदें पार कर जाते हैं लोग, कहीं आपने तो नहीं किया कभी ऐसा कोई काम

प्यार के नाम पर इस तरह हदें पार कर जाते हैं लोग, कहीं आपने तो नहीं किया कभी ऐसा कोई काम
प्यार एक ऐसा एहसास है, जो सदियों पहले भी था और सदियों बाद भी रहेगा। इसके बारे में लोग न जाने कब से लिखते हुए आ रहे हैं मगर कभी इसके बारे में पूरी तरह नहीं लिख पाए हैं। वजह यही है कि प्यार को शब्दों में बयां करना लगभग नामुमकिन सा है। हां, लोग कोशिश जरूर करते रहते हैं। 
तभी तो प्यार की दुनिया में कई परिभाषाएँ दी गई हैं। किसी के लिए ये आत्मा से आत्मा का रिश्ता है तो किसी के लिए यह बिल्कुल ईश्वर की भक्ति के समान है। हालांकि मोहब्बत का यह रंग भी अब वक्त के साथ फीका पड़ने लगा है। इसमें अब वो बात नहीं रही है। 
आजकल लोग प्यार के नाम पर कुछ भी कर लेते हैं। नाम प्यार का देते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ हरकतें जो लोगों ने इश्क के नाम पर की थी। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

10. अच्छे मौके छोड़ देना

10. अच्छे मौके छोड़ देना
लोगों की जिंदगी में आधी बर्बादी तो फिल्मों की वजह से होती है। फिल्मों में हीरो, हीरोइन के लिए दुनियादारी छोड़कर आ जाता है। इसी बात से प्रभावित होकर कई लोग रियल लाइफ में भी ऐसा ही कुछ कर बैठते हैं। बाद में रोते रहते हैं। अब यह भी कोई बात है भला।

9. टैटू बनवाना

9. टैटू बनवाना
कई बार लोग किसी के प्यार में कुछ ज्यादा ही जोशीले हो जाते हैं। और तो और उसके नाम का टैटू तक बनवा लेते हैं। अब जब वो इंसान जिंदगी से दूर हो जाता है तो फिर रोना शुरू। अरे भाई तो बेवकूफी करने से पहले थोड़ा तो सोच लेते यार। 
आगे देखिए क्या-क्या कर डालते हैं लोग।

8. पासवर्ड शेयर करना 

8. पासवर्ड शेयर करना 
रिलेशनशिप में ट्रस्ट के नाम पर फेसबुक वगैरह के पासवर्ड्स भी शेयर कर दिए जाते हैं। दरअसल ये ट्रस्ट नहीं बल्कि ट्रस्ट में कमी की निशानी है।

7. पीछा करना

7. पीछा करना
प्यार के नाम पर गर्ल्स कॉलेज और कोचिंग्स के बाहर खड़े हुए रोमियो आपको हर शहर में देखने को मिल जाएंगे। वो कई बार लड़कियों का पीछा करते हुए भीड़ के हाथों पीट भी जाते हैं। 
आगे देखिये वो बेवकूफी जिसकी वजह से रिलेशनशिप टूट जाते हैं।

6. हर 5 मिनट में कॉल और मैसेज करना

6. हर 5 मिनट में कॉल और मैसेज करना
कुछ लोगों के लिए ये प्यार जताने का तरीका होता है। कई रिलेशनशिप तो इसकी वजह से टूट भी जाते हैं। अब आप ही बताइये इंसान यही करता रहेगा तो उसका काम-धंधा कैसे चलेगा?

5. न्यूड्स मांगना

5. न्यूड्स मांगना
कुछ लोग कमिटेड होने के तुरंत बाद ही न्यूड्स मांगने की रस्म अदा कर डालते हैं। अगर लड़की मना कर दे तो उससे कहने लगते हैं कि "तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं है?" बताइये ये बेवकूफी नहीं तो और क्या है?
आगे देखिये प्यार के नाम पर लोग किस तरह पिटाई भी खा लेते हैं। 

4. दोस्तों को भूल जाना 

4. दोस्तों को भूल जाना 
ये एक ऐसी बेवकूफी है, जिसे कमिटेड होने के बाद लगभग हर इंसान करता है। वो अपने प्यार में इतना मशगूल हो जाता है कि अपने फ्रेंड्स को भूल जाता है और आखिर में ब्रेकअप के बाद काम यही फ्रेंड्स आते हैं।

3. खुद की बेइज्जती करवाना

3. खुद की बेइज्जती करवाना
कई बार लोग प्यार के नाम पर किसी के सामने गिड़गिड़ाते रहते हैं, उसके पैर पकड़ लेते हैं और कई बार तो उससे थप्पड़ भी खा लेते हैं। इसे प्यार का नाम देना बेवकूफी नहीं तो और क्या है? 

2. दूसरों की आदत अपनाना

2. दूसरों की आदत अपनाना
प्यार के नाम पर कई बार लोग ऐसी चीजें करना भी शुरू कर देते हैं जो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं होती। जैसे ब्लैक टी, कॉफी पीना वगैरह-वगैरह। ये सरासर बेवकूफी है। अगर आप ऐसा कुछ करते हैं तो बंद कर दें। जो पसंद हो वो करें।

1. बहुत सारे गिफ्ट्स देना

1. बहुत सारे गिफ्ट्स देना
कई लोग प्यार को महंगी गिफ्ट्स के सहारे खरीदने की कोशिश करते रहते हैं। गिफ्ट्स सबको अच्छी लगती हैं मगर कुछ ज्यादा ही गिफ्ट्स देना सामने वाले का दिमाग खराब और आपकी जेब खाली कर सकता है। इससे बचें।
अगर आपका कोई करीबी ऐसा कुछ करता है तो इस आर्टिकल को उसके साथ भी शेयर करें। 
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।