रिलेशनशिप किसी की भी लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। सभी चाहते हैं कि उनकी रिलेशनशिप समय के साथ और भी ज्यादा मजबूत हो। उसमें प्यार बढ़ता जाए। इसके लिए हम काफी कोशिश भी करते हैं कि किसी भी तरह अपने पार्टनर को खुश रखें। उसे ऐसा महसूस करवाए कि आप ही उसके लिए परफेक्ट हैं।
लेकिन कई बार हमसे कई गलतियां हो जाती हैं, जिसका खामियाजा हमें रिश्ता खत्म करके चुकाना पड़ता है। ऐसे में ज्यादा जरूरी है कि आपका रिश्ता बहुत ही मजबूत हो। अगर आपके साथ ऐसा नहीं है तो तुरंत संभल जाइए। आपकी एक भूल आपके रिश्ते को तोड़ सकती है।
अब अगर आपको है अपने पार्टनर से प्यार तो यह स्टोरी पढ़ लीजिए। अपने दोस्तों को भी बताइए। कारण कि इन टिप्स के बूते आप अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।
उसे समझें
जब आप किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो वो लड़की यही चाहती है कि आप उसकी भावनाओं को समझें। आप दोनों के बीच की यह समझदारी ही आपको जीवनभर के लिए करीब ला सकती है।
प्यार जताना ना भूलें
हर इंसान का प्यार दिखाने का तरीका अलग होता है। समय-समय पर आपको भी आपके पार्टनर से प्यार जताने की जरूरत होती है। ऐसा करने से आप दोनों के रिश्ते में भरोसा और बढ़ जाएगा।
आगे जानिए और भी खास टिप्स, जो आपकी लाइफ को रोमांस से भर देंगे।
आगे जानिए और भी खास टिप्स, जो आपकी लाइफ को रोमांस से भर देंगे।
उसे बाहर घुमाने ले जाएं
यह जरूरी नहीं है कि जब भी आप दोनों मिलें तो अकेले में ही मिलें। प्राइवेसी अच्छी चीज होती है लेकिन कभी-कभी उन्हें बाहर घुमाने भी ले जाएं। बदले माहौल की वजह से वो काफी खुश होगी। आपसे मन की बात भी आसानी से कह पाएगी।
अपने सपनों में शामिल करें
लड़कियां अपने प्यार और रिश्तों को लेकर बहुत डेडिकेटेड होती हैं। अगर ऐसे में आप उसे अपने सपनों के बारे में बताएंगे तो आपके सपनों को पूरा करने में वो आपका साथ जरूर देगी।
उनकी तारीफ करें
लड़कियों को उनकी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। खासतौर पर उस इंसान से जिसे वो बहुत चाहती है। ऐसे में कभी भी उनकी तारीफ करना ना भूलें। जब भी वो कुछ एक्स्ट्रा करे तो तुरंत प्रशंसा कर दें।
पसंद-नापसंद को जानिए
अपने प्यार को बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को जानना बहुत फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर किसी खास मौके पर आप उनके लिए कुछ करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी आसानी होगी।
एक साथ टाइम बिताएं
ये बात कभी ना भूलें कि बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड होने से पहले आप दोस्त हैं। आप दोनों को दोस्तों की तरह एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना चाहिए। इससे आप दोनों के बीच का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा।
दबाव मत बनाओ
किसी बात को मनवाने के लिए दबाव ना बनाएं। अगर वो आपकी कोई बात नहीं मान रही है तो बात ना मानने का कारण जानें और बैठकर उसे समझाएं। दबाव बनाने से उसे आपके साथ घुटन महसूस होगी, जिस वजह से आप दोनों में दूरियां भी आ सकती है।
अकेलापन मत महसूस करवाओ
कोई भी रिश्ता एक साझेदारी की तरह होता है, जिसमें दोनों ओर से कोशिश करना जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को अकेला महसूस ना करवाएं। प्यार जताने की उतनी ही कोशिश करें जितनी पार्टनर करता है।
अपने दोस्तों से मिलवाओ
अगर आप उसे अपने दोस्तों से मिलवाते हैं तो वो आप पर और भी ज्यादा भरोसा करने लगती है। इससे ये साबित होता है कि आप उसे पाकर बहुत खुश हैं। और तो और आप उसे अपने दोस्तों से भी मिलवाना चाहते हैं क्योंकि आपको अपनी पसंद पर गर्व है।
तो इन तरीको को आजमाएं और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाएं।
No comments:
Post a Comment