Monday, 6 November 2017

ये हैं वो 10 बातें जिनसे परेशान होकर कोई भी लड़का छोड़ देता है अच्छी-भली गर्लफ्रेंड

ये हैं वो 10 बातें जिनसे परेशान होकर कोई भी लड़का छोड़ देता है अच्छी-भली गर्लफ्रेंड
किसी के साथ रिलेशनशिप में आ जाना जितनी खुशी देता है, उससे कई ज्यादा दुःख ब्रेकअप हो जाने पर होता है।अक्सर ही ऐसा भी होता है कि आपका पार्टनर आपसे ब्रेकअप चाह रहा होता है और आप समझ ही नहीं पाते कि ऐसा क्यों हुआ? आप हमेशा से उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती थी। आपने उनकी खुशी के लिए सबकुछ किया। वो भी हमेशा कहते थे कि आप बहुत अच्छी लड़की हो और कभी वो भी आपको पूरे दिल से चाहते थे। लेकिन अचानक से वो आपसे दूर होने लगे और एक दिन आपको छोड़कर ही चले गए। 
जब कोई रिलेशनशिप शुरू होती है तो एक-दूसरे में सबकुछ अच्छा ही लगता है। लेकिन धीरे-धीरे अपने पार्टनर की अच्छाइयां और बुराइयां भी पता लगने लगती है। बेशक आप में कई खासियतें हैं, लेकिन आपके पार्टनर को आपकी कोई बात जम ही नहीं रही है तो यह रिश्ता टूटने की वजह बन जाती है।  
आखिर वो क्या बातें होती हैं, जिनकी वजह से लड़के अपनी एक अच्छी खासी गर्लफ्रेंड को भी छोड़ देते हैं? आइए समझने की कोशिश करते हैं। 

#10 आत्मविश्वास 

#10 आत्मविश्वास 
आत्मविश्वास तो सभी में होना चाहिए। लेकिन यह बहुत ज्यादा या बहुत कम होना भी आपके रिश्ते पर भारी पड़ सकता है। यदि कोई लड़की बहुत ज्यादा आत्मविश्वास रखती है। उसे अपने हर फैसले पर पूरा भरोसा रहता है तो यह उसके बॉयफ्रेंड को खटक सकता है। वही अगर किसी लड़की में खुद की बात कह पाने का भी आत्मविश्वास नहीं है तो भी लड़का परेशान हो जाता है। 

#9 भरोसा 

#9 भरोसा 
रिश्ते में प्यार जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी एक-दूसरे पर भरोसा करना भी है। भरोसे के बिना कोई रिश्ता चल ही नहीं सकता है। यदि आप बहुत अच्छे है पर आपको उन पर या उनको आप पर भरोसा नहीं है तो भी आपका बॉयफ्रेंड आपसे अलग हो सकता है। 

#8 परिवार 

#8 परिवार 
आपके ब्रेकअप की वजह आप दोनों का परिवार भी हो सकता है। यदि आपके बॉयफ्रेंड के लिए आप से ज्यादा परिवार खास है। यदि उसका परिवार आपको पसंद नहीं करता है तो वो हर हाल में परिवार को ही चुनेगा। अगर समस्या आपके परिवार से है तो भी ब्रेकअप हो सकता है। 

#7 शादी से डर 

#7 शादी से डर 
आज के कपल्स में सबसे ज्यादा डर तो शादी का ही होता है। रिलेशनशिप शुरू होने से पहले तो शादी के बारे में कोई बात ही नहीं करता है। लेकिन बाद में जब कोई एक यह बात करने लग जाए और दूसरा तैयार न हो तो दिक्कत आती है। यदि आपका रिश्ता बहुत सीरियस हो गया है और बंदा शादी से डरता है तो वो आपको छोड़ देगा।

#6 सोशल सर्कल

#6 सोशल सर्कल
हो सकता है कि उन्हें आपके कुछ दोस्त पसंद न हो या उनके दोस्तों को आप में दिलचस्पी न हो। शुरूआत में तो ठीक है मगर लंबे समय तक यह स्थिति बने रहने पर वो आपको छोड़ भी सकते हैं।

#5 उत्साह की कमी 

#5 उत्साह की कमी 
यदि आप बहुत अच्छी, सीधी-सादी लड़की हैं तो यह भी एक दिक्कत ही है। हो सकता है कि आपके बॉयफ्रेंड को नॉटी पार्टनर की दरकार है और वो इस रिलेशनशिप में कुछ तूफानी चाहते हैं। ऐसे में आपके बीच अलगाव हो सकता है।

#4 खुद पर संदेह 

#4 खुद पर संदेह 
कुछ दिल की अच्छी लड़कियों में यह दिक्कत होती है कि वो खुद को कम आंकती हैं। वो खुद की खूबियों पर भरोसा नहीं करती हैं। यही कारण है कि वो इन खूबियों को दुनिया के सामने पेश भी नहीं कर पाती हैं। लड़कियों की यह आदत उनके पार्टनर को उनसे दूर कर देती है।

#3 मतभेद 

#3 मतभेद 
भले ही आप बहुत अच्छी हैं लेकिन आपके बीच समानता भी तो होनी चाहिए। यदि आपके स्वभाव बहुत अलग है और आपके विचार ही नहीं मिल पाते तो आपका रिश्ता लंबे समय तक चल पाना मुश्किल है।

#2 ईर्ष्यालु 

#2 ईर्ष्यालु 
कुछ लोगों के स्वभाव में ही ईर्ष्या करना होता है। यदि आपके पास सारी सुख-सुविधाएं हैं और आप जो चाहो वो आपको मिल जाता है तो इसे देखकर आपके बॉयफ्रेंड को आपसे जलन हो सकती है। ऐसा इंसान लंबे समय तक आपके साथ रिश्ते में नहीं रह सकता है।

#1 आत्मनिर्भर होना

#1 आत्मनिर्भर होना
आज भी कई लड़के मजबूत और आत्मनिर्भर लड़कियों को सकारात्मक तरीके से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। आपकी यह खासियत भी आपके बॉयफ्रेंड को खटक सकती है। वो आपको छोड़ सकता है। 
पढ़ने में तो ये सब बहुत छोटी-छोटी बातें ही है। हां मगर रिलेशनशिप के मामले में ये सब एक बड़ा मुद्दा बन जाती है। 

No comments:

Post a Comment