प्यार हमें एक बुरी आदत डाल देता है। वो है एक इंसान की आदत। एक दिन उससे बात नहीं होती तो दिन अधूरा सा लगता है। उसकी ख़ुशी में खुद की ख़ुशी नजर आने लगती है। हम कभी उससे एक पल के लिए भी दूर होना नहीं चाहते हैं। मगर वो कहते हैं न कि जिंदगी एक सांप सीढ़ी के खेल की तरह होती है। इसमें कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। रिलेशनशिप का कभी आपसी वजह से तो कभी समाज और पैरेंट्स की वजह से अंत हो ही जाता है।
ब्रेकअप के बाद इंसान की पूरी दुनिया 360 डिग्री से बदल जाती है। अगर रिलेशनशिप टाइमपास हो तो हनी सिंह के गाने सुनकर ही इंसान ठीक हो जाता है, लेकिन रिलेशनशिप सीरियस हो तो इसका दर्द सहना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में इंसान का खुद पर कंट्रोल नहीं रहता। वो ऐसी चीजें कर जाता है जो उसे गलती से भी नहीं करनी चाहिए।
आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपका भी ब्रेकअप हुआ है तो इन चीजों से दूरी बनाकर ही रखिएगा।
10. एक और बुरी आदत अपना लेना
हम अक्सर फिल्मों में या अपने आसपास ऐसे लोगों को देखते हैं जो ब्रेकअप के बाद शराब या सिगरेट जैसी चीजें पीना शुरू कर देते हैं। कई बार हम भी ऐसा करने के बारे में सोच लेते हैं। एक बुरी आदत को छोड़ने के लिए दूसरी बुरी आदत अपनाना एक बेवकूफी ही होती है। यह हमें सिर्फ नुकसान ही पहुंचाती है।
9. 'जस्ट फ्रेंड्स' बनने की कोशिश करना
ब्रेकअप के बाद दोनों लोगों में से एक इंसान तो 'जस्ट फ्रेंड्स' बने रहने की बात छेड़ता ही है। अगर आपका एक्स किसी और के साथ खुश है तो आपको इस तरह की बात करने से बचना चाहिए। वैसे भी आप अपने एक्स से जितनी दूरी बनाकर रखेंगे उतने खुश रहेंगे।
आगे जानिये वो बात जो आपको मुश्किल में डाल सकती है।
8. जबरदस्ती खुद को स्ट्रांग दिखाना
अक्सर ऐसा होता है कि ब्रेकअप के बाद हम खुद को स्ट्रांग दिखाने की कोशिश करते हैं। अपने आंसुओं को रोकते हैं। दोस्तों से मिलते वक्त भी अपनी बात दबाकर रखते हैं। ऐसा करने से हमें बचना चाहिए। कई बार रोने से और दूसरों को अपनी परेशानी बताने से तकलीफ जल्दी दूर हो जाती है।
7. बदला लेना
जब हमारा पार्टनर हमें धोखा देता है तो कहीं न कहीं हमारे मन में उससे और उसके पार्टनर से बदला लेने का खयाल तो आता ही है। अगर आपके मन में भी इस तरह की कोई बात आ रही है तो उसे अपने मन में ही कहीं दबा दें क्योंकि गुस्से में उठाया गया कदम आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।
आगे जानिये वो बात जो आपको एक्स से दूर होने से रोकती है।
6. उससे बात जारी रखना
अगर आपका ब्रेकअप हो गया है। आपको पता है कि आगे आपका कोई स्कोप नहीं है तो फिर अपने एक्स से पूरी तरह से दूर हो जाने में ही समझदारी है। अगर बात जारी रखेंगे तो आप कभी उससे दूर नहीं हो सकते।
5. उसे जिंदगी में वापस लाने के लिए मनाना
कई बार हम अपने एक्स को जिंदगी में वापस लाने के लिए मनाते रहते हैं, यहाँ तक कि उसके सामने गिड़गिड़ा भी लेते हैं। मगर ऐसा करने से हम खुद को उसके सामने छोटा दिखाते हैं। अगर वो मना करता है तो हमें और ज्यादा तकलीफ होती है। कभी भी टूटे हुए रिश्ते इस तरह गिड़गड़ाने से नहीं जुड़ते।
आगे जानिये ब्रेकअप के बाद एक्स से क्यों नहीं होना चाहिए इंटीमेट।
4. एक्स के साथ इंटीमेट होना
कई बार मन में खयाल आता है कि एक बार और एक्स के साथ इंटीमेट हो लिया जाए। मगर ऐसा करने से हमें बचना चाहिए। एक बार करीब जाना आपकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
3. फेसबुक पर उसकी प्रोफाइल खंगालना
ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर अपने एक्स की प्रोफाइल फेसबुक पर खंगालते रहते हैं। जब वो अपने एक्स को किसी और के साथ देखते हैं तो जलन और दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है। ब्रेकअप के बाद एक्स को ब्लॉक कर देने में ही समझदारी है।
आगे जानिए कौन सी बातें कर देती हैं, एक्स की यादों को ताजा।
2. बाल कटवाना या टैटू बनवाना
कई बार लोग ब्रेकअप के बाद अपने बाल कटवा लेते हैं। कुछ रेजोल्यूशन लेते हुए कोई टैटू बनवा लेते हैं। ऐसी हरकतें करना आपको अच्छा फील देने की जगह आपकी एक्स की यादों को और ताजा कर देता है।
1. हार मान लेना
जब लोग किसी के साथ सच्चे प्यार में होते हैं तो ब्रेकअप के बाद उन्हें ऐसा फील होता है जैसे उनकी दुनिया ही ख़त्म हो गई है। वो लोगों से मिलना जुलना कम कर देते हैं। खाना-पीना छोड़ देते हैं। कुछ लोग तो अपने काम को भी छोड़ देते हैं। ऐसा करने से सिर्फ आप खुद का नुकसान करते हैं।
No comments:
Post a Comment