Monday, 6 November 2017

अपनी राशि के अनुसार जानिए आपकी कौन सी बात लोगों को करती है सबसे ज्यादा आकर्षित

अपनी राशि के अनुसार जानिए आपकी कौन सी बात लोगों को करती है सबसे ज्यादा आकर्षित
आपका कोई दोस्त हो या करीबी, उनमें कोई ना कोई ऐसी बात तो होती ही है जो आपको पसंद होती है। हम सभी का व्यक्तित्व कुछ अलग होता है। इसमें कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जो दूसरों को हमारी ओर आकर्षित करती है। तभी तो हम कभी किसी को देखकर बोलते हैं कि फलां व्यक्ति किसी से भी काम निकलवाने में माहिर है तो किसी और को देखकर लगता है कि यह वाकई मजबूती से अपनी बात कहता है। 
जब आप किसी से कुछ समय तक मिलते रहते हैं तो आपको उसकी खूबियों का पता चल ही जाता है। लेकिन मान लीजिए कि आपको पता लगाना हो कि आपकी कौन सी बात सामने वाले को अट्रैक्ट करती है तो आप क्या करेंगे? अब पूछने में तो थोड़ा अजीब ही लगेगा ना। वैसे इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। 
आप सभी को अपनी राशि तो पता ही होगी। दरअसल आपकी राशि ही बताती है कि आपकी कौन सी क्वालिटी दूसरों को आकर्षित करती है। आज बात इसी मामले पर।

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)
जिन लोगों की मेष राशि होती है, वो फन लविंग होते हैं। इनके बारे में सबसे अच्छी बात यह होती है कि ये दूसरों के साथ मिलकर जिंदगी के मजे लेते हैं। ये उन्हें अपनी पसंद बताते हैं। अपनी पसंदीदा जगह पर ले जाते हैं। उनके साथ एन्जॉय करते हैं।

वृषभ (20 अप्रैल- 20 मई)

वृषभ (20 अप्रैल- 20 मई)
वृषभ राशि के लोग ज्यादा बदलाव पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इन्हें कोई पसंद है तो ये जरूर जानना चाहेंगे कि इनकी वो कौन सी बात है, जो वो बदलना चाहेंगे। इसका मतलब है कि ये उन पर भरोसा करते हैं। इनकी यही बात दूसरों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

मिथुन राशि (21 मई - 20 जून)

मिथुन राशि (21 मई - 20 जून)
मिथुन राशि के जातक किसी एक चीज को तय करने के मामले में कन्फ्यूज ही रहते हैं। उन्हें पता होता है एक काम करना है लेकिन वो दो-तीन कामों में भिड़े रहते हैं। हालांकि प्यार के मामले में उन्हें कोई डाउट नहीं होता है। वो अपने पार्टनर के लिए एक साथ दो चीजें करेंगे और दोनों ही बहुत अच्छे से करेंगे। यह वाकई बहुत प्यारा होता है।

कर्क राशि (21जून - 22 जुलाई)

कर्क राशि (21जून - 22 जुलाई)
इन्हें तो प्यार से ही प्यार होता है। ये बहुत ही शिद्दत से मोहब्बत करते हैं और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वो उनके लिए खुशी-खुशी कुछ भी कर सकते हैं। इनके इसी प्यार पर इनके पार्टनर को बहुत प्यार आता है। 

सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त)

सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त)
इनके साथ जो भी वक्त बिताता है, वो कभी बोर नहीं होता है। इनके साथ रहने से पॉजिटिव वाइब्स आते हैं। ये इतने अच्छे तरीके से सामने वाले की बात सुनते हैं कि वो प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता। 

कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितम्बर)

कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितम्बर)
कन्या राशि के जातकों का मैच्योर और शांत स्वभाव दूसरों को इनकी ओर आकर्षित करता है। यह करीबियों को जमीन से जुड़े रहने में मदद करते हैं और उन्हें खुद के लिए फैसले लेना भी सिखाते हैं।

तुला राशि (23 सितम्बर - 22 अक्टूबर)

तुला राशि (23 सितम्बर - 22 अक्टूबर)
इनके जैसा केयरिंग तो कोई हो ही नहीं सकता है। ये अपने पार्टनर को हमेशा कम्फर्टेबल फील करवाते हैं। ये उन्हें कंधा भी देते हैं और तसल्ली से उनकी बात भी सुनते हैं। इनकी एक खास बात यह भी है कि ये कभी उनका साथ नहीं छोड़ते हैं। 

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)
वृश्चिक राशि के जातक जिद्दी होते हैं और कभी अपनी गलती नहीं मानते हैं। लेकिन जब प्यार की बात आती है तो अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही ये बहुत प्रोटेक्टिव भी होते हैं।  

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर)

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर)
इनके सामने जैसा मन करे वैसे रहा जा सकता है। इनके सामने कैसे भी कपड़े पहनकर या हेयरस्टाइल बनाकर जाया जा सकता है। ये किसी को जज नहीं करते हैं।

मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी)

मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी)
इस जाति के लोग इतनी आसानी से किसी से बात करना शुरू नहीं करते हैं। इसके लिए सामने वाले को कोशिश करनी पड़ती है या थोड़ा समय लगता है। इनके बारे में अच्छी बात यह होती है कि आप इनके साथ बैठकर किसी की भी बीचिंग कर सकते हैं। ये इसमें बहुत अच्छे से साथ निभाते हैं।

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी)

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी)
इनके बारे में बेस्ट बात यह होती है कि ये बहुत ही क्रिएटिव होते  हैं। ये आपको इस तरह उत्साहित करते हैं जितना कोई और नहीं कर सकता। इतना ही नहीं वो आपके छोटे से प्रयास को भी मुस्कुराहट के साथ स्वीकार करते हैं।

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च)

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च)
ये ऐसे पार्टनर होते हैं जो जिनकी चाहत सभी करते हैं। ये हमेशा आपके साथ होते हैं। ये आपको मोटिवेट और सपोर्ट करते हैं। आप जो भी कहेंगे, ये वो आपके लिए करेंगे। 
मिल गया आपको अपने सवालों का जवाब? इस मजेदार स्टोरी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिएगा। 

No comments:

Post a Comment