किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान की तरह होता है। जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है और उसके नामकरण पर विचार किया जाता है तो सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद ही उसका नाम रखा जाता है। नाम के पहले अक्षर को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। इतना ही नहीं नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के भाग्य के अलावा उसके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत सारे राज खोलता है। अगर आप भी किसी रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर के बारे में कुछ जानना-समझना चाहते हैं तो फिर ये लेख बस आप ही के लिए है।तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
A, B और C अक्षर
A - A अक्षर वाले लोग प्यार और रिश्ते को बहुत महत्त्व देते हैं। लेकिन स्वभाव से रोमांटिक नहीं होते हैं। ये लोग दिखने में भी बहुत आकर्षक होते हैं।
B - ये लोग बहुत रोमांटिक होते हैं। प्रेम विवाह करने में यकीन करते हैं। ये फ्लर्ट करने में सबसे आगे होते हैं।
C - ये लोग जिद्दी किस्म के होते हैं। जिस किसी को पाना चाहते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं। फिर बात पैसे की हो या व्यक्ति की। और हां, ये लोग दोस्ती में भी माहिर होते हैं।
D, E और F
D - इन्हें अपने आप पर भरोसा होता है। सीधे बात करना इनकी आदत होती है। अधिक भावुक होने के कारण ये बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं।
E - ये लोग जिंदादिली के साथ जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। फ्लर्ट करना इनके स्वभाव में होता है। अधिक बोलने वाले स्वभाव के कारण मुसीबतों को बुलावा देते हैं।
F - ये अक्षर वाले लोग बहुत रचनात्मक होते हैं। ये अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। इनका लाइफ पार्टनर बहुत अच्छा होता है।
F - ये अक्षर वाले लोग बहुत रचनात्मक होते हैं। ये अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। इनका लाइफ पार्टनर बहुत अच्छा होता है।
G से लेकर L अक्षर तक के लोग आगे जानिए।
G, H और I
G - ये लोग अंतर्मुखी होते हैं मगर दिल के साफ होते हैं। किसी के खिलाफ साजिश रचने और धोखा देने में इनकी कोई रूचि नहीं होती।
H - ये लोग दिल के साफ होते हैं। इन पर आप आँख बंद करके विश्वास कर सकते हैं। ये लोगों के साथ घुलने-मिलने में हिचकिचाते हैं।
I - ये अक्षर वाले लोग दिमाग से ज्यादा दिल की सुनते हैं, जिस वजह से इन्हें मूर्ख बनाना आसान होता है।
I - ये अक्षर वाले लोग दिमाग से ज्यादा दिल की सुनते हैं, जिस वजह से इन्हें मूर्ख बनाना आसान होता है।
J, K और L
J - अगर आपके पार्टनर का नाम j से शुरू होता है तो आप बहुत लकी हैं क्योंकि ऐसे लोग खुशनुमा जिंदगी जीने में यकीन करते हैं। ये अपने पार्टनर को भी खुश रखते हैं।
K - ये अक्षर वाले प्यार से ज्यादा पैसे को महत्त्व देते हैं। ये बहुत मुंहफट होते हैं। सामने वाले की फीलिंग्स की परवाह किए बिना कुछ भी बोल देते हैं।
l - ये लोग अपने से ज्यादा दूसरों के लिए सोचते हैं। कोई अपना इनसे नाराज हो जाए, ये इन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं होता। ये बस सबको खुश देखना चाहते हैं।
M से R तक के लोग कैसे होते हैं, आगे जानते हैं।
M से R तक के लोग कैसे होते हैं, आगे जानते हैं।
M, N और O
M - ये लोग बहुत मूडी होते हैं। कब किस बात पर प्यार से गले लगा ले और किस बात पर चिढ़ जाए ये कोई नहीं बता सकता। लेकिन हां, ये प्यार के मामले में बहुत दिलदार होते हैं।
N - ये लोग ऊपर से बहुत शांत दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से बहुत आक्रामक होते हैं। ये बहुत खुले विचारों वाले और किसी चीज से जल्दी बोर हो जाने वाले होते हैं।
O - ये अक्षर वाले लोग प्रेम विवाह करते हैं और मगर परिवार को साथ लेकर चलते हैं। ऊपर से शर्मीले दिखने वाले ये लोग कभी-कभी ऐसा कुछ कर जाते हैं कि लोगों को इस बात पर यकीन ही नहीं हो पाता।
P, Q और R
P - ये अपने मान-सम्मान को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। या हम ऐसा कह सकते हैं कि ये लोग तानाशाही व्यक्तित्व वाले होते हैं।
Q - Q अक्षर वाले लोग अपने आप और अपने काम से काम रखने वाले होते हैं। अन्य लोगों से इन्हें कोई मतलब नहीं होता। ये हर काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं।
R - दार्शनिक स्वभाव के स्वामी होते हैं और अपनी तरह के लोगों के साथ रहना ही पसंद करते हैं।
S से Z अक्षर वाले लोगों के बारे में जानिए आगे।
S से Z अक्षर वाले लोगों के बारे में जानिए आगे।
S, T और U
S - ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। थोड़े कंजूस किस्म के होते हैं, लेकिन पैसे उड़ाने वाला व्यक्ति दिखने की कोशिश करते हैं।
T - इनसे बुरे लोग तो दुनिया में होते ही नहीं। जी हाँ! अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आपने इनसे रिश्ता बना लिया तो समझो आपकी जिंदगी झंड हो गई।
U - ये दिल के बहुत साफ होते हैं। किस्मत इनका हमेशा साथ देती है। छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़कर खुश होना जानते हैं।
U - ये दिल के बहुत साफ होते हैं। किस्मत इनका हमेशा साथ देती है। छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़कर खुश होना जानते हैं।
V, W और X
V - ये अक्षर वाले लोग जिद्दी होते हैं, अगर किसी एक चीज को करने की ठान ले तो पूरा करके ही दम लेते हैं। साफ दिल के होते हैं। दूसरों की कद्र करते हैं।
W - ये लोग दूसरों को दबाकर अपना रौब झाड़ना पसंद करते हैं, इसलिए लोग इनसे दूर भागते हैं।
X - ये दिमाग से बहुत अस्थिर होते हैं। किसी भी चीज से इनका मन बहुत जल्दी उचट जाता है। इस वजह से इनका पार्टनर इन्हें समझ नहीं पाता।

Y और Z
Y - ये लोग लोगों से मिलने में कतराते हैं, जिस वजह से ये ज्यादा सोशल नहीं हो पाते। ये लोग स्पष्टवादी और मेहनती भी होते हैं।
Z - ये बहुत सरल व्यक्तित्व के होते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियां भी हंसते हंसते झेल जाते हैं। ये इतने शातिर होते हैं कि इतनी आसानी से इन्हें बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।
Z - ये बहुत सरल व्यक्तित्व के होते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियां भी हंसते हंसते झेल जाते हैं। ये इतने शातिर होते हैं कि इतनी आसानी से इन्हें बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।
No comments:
Post a Comment