Monday, 6 November 2017

साथी की ये हरकतें खोलती हैं कई राज, आगे से बस आप ध्यान रखिएगा ये पूरी बात

साथी की ये हरकतें खोलती हैं कई राज, आगे से बस आप ध्यान रखिएगा ये पूरी बात
खिड़की से बाहर झांककर देखने पर उसका मन फिर उदास हो गया। उसकी ख्वाहिशों पर पानी जो फिर गया था। उदासी के सवाल पर वो तपाक से बोल पड़ी,"अरे यार...आज फिर वो सबको साथ लेकर आया है।" इसमें कोई दोराय नहीं कि वो अपने दोस्त में अपने लाइफ पार्टनर को तलाश रही थी और उसके साथ अकेले कुछ पल बिताना चाहती थी, लेकिन वो लड़का उसके मन की बात समझ ही नहीं पा रहा था।
हम में से ही बहुत से ऐसे लोग भी होंगे जो अपने दोस्त को बहुत पसंद करते होंगे। उसे अपनी लाइफ में एक स्पेशल जगह भी देना चाहते होंगे। मगर दोस्ती खोने के डर की वजह से इस बात को उसे कहने से डरते होंगे। वैसे अपनी बात कहने के पहले ये भी तो जान लेना चाहिए कि आपके दोस्त के मन में क्या है? क्या वो भी आपके लिए वैसा ही फील करता है या वो सिर्फ आपको अपना दोस्त मानता है। 
अब बड़ा सवाल ये है कि इस बात का पता कैसे लगाया जाए कि वो आपको केवल अपना दोस्त समझता है। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिन्हें जानने के बाद आप समझ पाएंगे कि वो केवल आपका दोस्त बना रहना चाहता है।

 पहल आप करें 

 पहल आप करें 
कॉफी शॉप पर गपशप करनी हो या मूवी का प्लान हो। जब भी आप दोनों साथ रहते हैं तो आप उसके साथ को बहुत एन्जॉय करती हैं। आप ऐसा चाहती भी हैं कि आपके बीच की ये बॉन्डिंग बनी रहे। लेकिन इसके लिए हमेशा आपको ही पहल करनी पड़ती है तो इसका मतलब है कि वो आपको केवल एक दोस्त की तरह मानता है।

ग्रुप में मस्ती 

ग्रुप में मस्ती 
जब भी हैंगऑउट या बाहर घूमने की बात हो तो वो हमेशा पूरे ग्रुप के साथ जाने की बात करता हो। खासतौर पर जब आप उसके साथ कुछ पल बिताने के लिए वेकेशन प्लान करे और वो वहां पूरे ग्रुप को ले आए। मान लीजिए कि उसे आपके साथ अकेले रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है बल्कि वो तो केवल एन्जॉयमेंट चाहता है।
आगे जानिए और भी ज्यादा दिलचस्प बातें। 

मैसेज में हो बातें 

मैसेज में हो बातें 
अगर आप दोनों की दोस्ती केवल मैसेज या व्हाट्सऐप-फेसबुक तक ही सीमित है। यदि आप उसे कॉल करने के पहले 10 बार सोचती हैं तो उसके साथ प्यार में पड़ना जरा खतरनाक हो सकता है। लेकिन अगर वो आपके हर मैसेज का तुरंत जवाब देता है और आपसे बात करने में दिलचस्पी दिखाता है तो खुश हो जाइए। आप उसे मिलने के लिए बुला सकती हैं।

पर्सनल स्पेस 

पर्सनल स्पेस 
आप उसे चाहने लगी हैं, इसलिए आप उसके करीब आना चाहती हैं। लेकिन वो इस बात से अनजान है और उसके मन में ऐसा कुछ नहीं है तो वो आपसे दूर ही रहेगा। अगर उसे ये लगेगा कि गलती से आप उसके ज्यादा नजदीक बैठ गई हैं तो वो खुद आपसे दूर खिसककर बैठ जाएगा और एक दोस्त होने के नाते आपकी पर्सनल स्पेस की इज्जत करेगा। जबकि अगर कोई लड़का आपको पसंद करता होगा तो वो भी आपके नजदीक आने की कोशिश करेगा।    
अकेले मिलने को लेकर क्या सोचता है आपका दोस्त, आगे जानिए। 

डिनर डेट  

डिनर डेट  
आप चाहती हो कि शाम के डिनर के समय उसके साथ कुछ हसीन पल बिता लिए जाए। लेकिन अकेले डिनर या हैंगआउट के नाम पर ही वो ना कह जाए। अकेले मिलने में आनाकानी करे तो ये संकेत ये बताता है कि वो आपके साथ को इतना एन्जॉय नहीं करता। इसके अलावा इससे ये भी साबित होता है कि वो प्यार-व्यार के इन चक्करों से दूर रहना चाहता है।

पब्लिक प्लेस पर मिले

पब्लिक प्लेस पर मिले
जब भी आप दोनों का मिलने का प्लान बने तो वो हमेशा पब्लिक प्लेस पर मिले और तो और एक दोस्त की तरह ही व्यवहार करे तो समझ लीजिए कि उसे आपसे नहीं बल्कि आपकी दोस्ती से प्यार है। ऐसे में अपनी भावनाओं पर काबू रखें। उसे एक दोस्त की तरह ट्रीट करें।  
वो आपको लेकर क्या सोचता है, इसका जवाब मिलेगा आगे। 

अपने दोस्तों के बारे में बात करें 

अपने दोस्तों के बारे में बात करें 
आपसे बात करने के दौरान जब वो केवल अपने दोस्तों के बारे में बात करे। अपने दोस्त की तारीफ करके आपको उनकी तरफ अट्रैक्ट करने की कोशिश करे तो समझ लीजिए कि उसके मन में आपके लिए दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है। बल्कि वो तो खुद आपके लिए मैचमेकर बना हुआ है। 

दूसरी लड़की की बातें 

दूसरी लड़की की बातें 
आप उसके साथ बैठी हों लेकिन आप पर ध्यान देने के बजाय वो दूसरी लड़की के बारे में बात करने में व्यस्त हो। उसकी अच्छाई-बुराई, हॉटनेस, स्किनकलर, ड्रेसअप आदि के बारे में बात करके ऐसा जाहिर कर रहा हो कि वो उस लड़की के साथ प्यार में है। तो इसका सीधा मतलब ये है कि वो आपकी नहीं बल्कि उस लड़की की तरफ आकर्षित है। आप उसकी दोस्त से ज्यादा और कुछ नहीं हैं।

दूसरी लड़कियों पर नजर 

दूसरी लड़कियों पर नजर 
आप दोनों पार्क में बैठे हैं। तभी कोई खूबसूरत लड़की वहां से गुजरे और उस लड़की को देखने के बाद उसकी नजर उस लड़की पर टिक जाए। तो मान लीजिए कि उसके लिए आप केवल उसकी दोस्त हैं क्योंकि प्यार की तलाश तो वो आपसे अलग दूसरी लड़कियों में कर रहा है।

वो आपको केवल दोस्त मानता है

वो आपको केवल दोस्त मानता है
इन सब बातों को जानने के बाद तो आप जान ही गए होंगे कि उसके मन में आपके लिए क्या है। खैर, जो भी हो मन छोटा मत कीजिए बल्कि अपनी दोस्ती को एन्जॉय कीजिए। चाहे आपके प्यार नहीं है लेकिन आपकी दोस्ती उसके लिए उसके प्यार से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

No comments:

Post a Comment