'सहवास' भावनाओं को व्यक्त करने के साथ ही एक शारीरिक जरूरत भी है। अब मॉडर्न जमाना है। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि पहली बार आप 'संभोग' अपने पति के साथ ही करें। हो सकता है कि युवा अवस्था में किसी रिलेशनशिप के दौरान भी आप किसी के करीब हो जाएं।
अब जैसे हम अक्सर ही बोलते हैं कि, 'यार वो उस दिन 'दही बड़े' बहुत अच्छे थे। उसके बाद ऐसा टेस्ट आया ही नहीं।' ऐसा ही कुछ मामला 'सेक्स' के साथ भी है। एक ऐसा मौका आता ही है, जो बहुत यादगार बन जाता है। तब आपको लगता है कि यही आपकी लाइफ का 'बेस्ट सेक्स' था।
पहले से इस बात का अंदाजा तो लगा नहीं सकते हैं कि आपका वो सबसे हसीन पल किसके साथ होगा? लेकिन आपकी राशि यह जरूर बता सकती है। सचमुच। अापकी राशि के मुताबिक आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि बिस्तर पर आपको किसका साथ हमेशा के लिए याद रह जाएगा।
तो फिर देर किस बात की। आइए जान ही लेते हैं।
मीन राशि
आपका 'बेस्ट सेक्स' मिथुन, तुला या कुंभ राशि के व्यक्ति के साथ हो सकता है। यह व्यक्ति मूडी और कॉम्प्लिकेटेड किस्म का हो सकता है। साथ ही यह भी हो सकता है कि वो आपको पहले हर्ट कर चुका हो।
कुंभ राशि
यह आपके लिए एक सपने के सच होने की तरह होगा। वो आपका क्रश या जिसे आप बहुत चाहते हैं, वो हो सकता है। वह व्यक्ति कन्या, मीन या वृषभ राशि से हो सकता है।
धनु राशि
वह व्यक्ति मीन, वृश्चिक या कर्क राशि से हो सकता है। आप उन्हें बहुत अच्छे से जानते हैं और उनसे करीब से जुड़े हुए हैं। आप एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते भी हैं।
मकर राशि
आपका सबसे बेहतर 'सेक्स' उनके साथ होगा, जिनसे आप शायद अभी मिले भी नहीं है। वो अचानक से बिजली की तरह आपकी जिंदगी में आएंगे। वो तुला, धनु या मेष राशि के हो सकते हैं।
कर्क राशि
ये ऐसे व्यक्ति होंगे जो पहली ही मुलाकात में आपको भा गए होंगे। यह बड़े रोचक किस्म के होते हैं और आपको विश्वास दिलाते हैं कि जिंदगी में सबकुछ मुमकिन है। आपका सामना मकर, मिथुन या सिंह राशि वाले व्यक्ति से हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आपका सबसे हसीन पल देने वाला वो व्यक्ति वृषभ, कन्या या मकर राशि से हो सकता है। आप इस व्यक्ति को लंबे समय से जानते हैं, या आप इन्हें अभी-अभी जानने लगे हैं पर आपको लगता है कि आप उन्हें सदियों से जानते हैं। इस व्यक्ति में आपका सोलमेट बनने का भी माद्दा है।
सिंह राशि
आपको सबसे ज्यादा संतुष्ट करने वाला वो व्यक्ति सिंह, मेष या वृषभ राशि से हो सकता है। यह व्यक्ति आपसे छोटा या अपरिपक्व हो सकता है। यह व्यक्ति क्रिएटिव और पैशनेट होगा, साथ ही वो आप जहां जाना चाहे वहां आपके साथ जाएगा।
मेष राशि
आप तुला, मिथुन या वृषभ राशि वालों के साथ सबसे अच्छे सेक्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। आप इस व्यक्ति को लेकर कन्फ्यूज हो सकते हैं। हो सकता है आप अभी किसी और के साथ रिलेशनशिप में हो, लेकिन अगर आपका इनके साथ कुछ करने का मौका बनता है तो यह आपकी उम्मीद से भी बेहतर होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कई तरह की संभावनाएं होती हैं। उनका 'बेस्ट सेक्स' मिथुन राशि वालो के साथ या कोई दो लोगों के साथ या तुला राशि वाले ही व्यक्ति के साथ भी हो सकता है। उस व्यक्ति को आप पसंद भी कर सकते हैं और नापसंद भी।
मिथुन राशि
यह कोई नया व्यक्ति भी हो सकता है या आप वर्तमान में जिसे डेट कर रहे हैं वो भी। आप इस व्यक्ति के साथ मजे करना चाहते हैं और अपनी पूरी जिंदगी इसके साथ बिताना चाहते हैं। यह इंसान मकर, वृश्चिक या तुला राशि से हो सकता है।
वृषभ राशि
आपका वो बेस्ट सेक्स पार्टनर तुला, मिथुन या कुंभ राशि से हो सकता है। आप उसे अभी-अभी मिले हो सकते हैं या पहले से भी जान रहे हो सकते हैं।
कन्या राशि
आपके लिए वो व्यक्ति मीन, कर्क या वृश्चिक राशि से होगा। यह आपके ही पार्टनर के साथ किसी सेलिब्रेशन के दौरान या किसी सेलिब्रेशन के दौरान किसी नए व्यक्ति के साथ हो सकता है।
अब आप अपने हिसाब से देख लीजिए, आपका 'बेस्ट सेक्स' किसके साथ हो सकता है।
No comments:
Post a Comment