कई लोग इस बात पर भरोसा करने वाले होते हैं कि 'प्यार तो जिंदगी में एक बार ही होता है, बार-बार नहीं', लेकिन प्रैक्टिकली यह बात सही नहीं है। प्यार तो हमारे अंदर ही होता है। वो कई बार होता है और हमेशा सच्चा ही होता है।
कुछ लोग दूसरे प्यार को सच्चा नहीं मानते हैं। उनका मानना होता है कि दूसरी बार प्यार हो गया मतलब पहला वाला रियल नहीं था। लेकिन ये सब सिर्फ कहने की ही बातें हैं। यदि आपको मेरी बात पर विश्वास नहीं हो रहा हो तो अपने आसपास के कपल्स को ही देख लीजिएगा।
हमारा तो यह कहना है कि दूसरा प्यार आपके पहले प्यार से बेहतर और मजबूत होता है। आपको पढ़कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा पर हम आपको कुछ कारण भी बता सकते हैं, जिनकी वजह से हम ऐसा कह रहे हैं। तो फिर चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे दूसरा प्यार पहले प्यार से बेहतर होता है?
#10 यह वाकई प्यार होता है
पहला प्यार तो बहुत आसानी से हो जाता है। कोई आपकी नजरों को भा जाता है। आप अपना दिल दे बैठते हैं। लेकिन यदि आपका दिल टूटा हुआ है और आप प्यार पर भरोसा नहीं करते हैं। उसके बाद भी किसी पर दिल आ जाता है तो यह प्यार ही होगा ना।
#9 आपको बनाता है मजबूत
दूसरा प्यार चोट पर मरहम की तरह काम करता है। पहले ब्रेकअप से उबर पाना बहुत मुश्किल होता है। यह आपको आगे बढ़ने और फिर से प्यार पर भरोसा करने का हौंसला देता है।
#8 ज्यादा समझदार
पहले प्यार के दौरान आपको वो ही बातें पता होती है जो आपने देखी या सुनी होती हैं। आप कई बचकानी गलतियां करते हैं। लेकिन दूसरे प्यार के समय तक तो आप बहुत कुछ सीख चुके होते हैं। आप अब मैच्योर तरीके से प्यार करते हैं।
#7 झगड़े कम, चर्चा अधिक
आप समझ चुके होते हैं कि आमतौर पर किस तरह की बातों पर झगड़े होते हैं और इनका परिणाम क्या होता है। अब आप झगड़ने से ज्यादा चीजों को संभालने की कोशिश करते हैं और यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है।
#6 आपसी समझ
अपोजिट जेंडर के व्यक्ति को समझना महिला और पुरुष दोनों के लिए ही मुश्किल होता है। पहले रिश्ते के बाद आप उन्हें कुछ हद तक तो समझने ही लगते हैं। हालांकि आपका ये पार्टनर पहले वाले से अलग ही होगा। लेकिन फिर भी आपके बीच समझ पिछले रिश्ते से अधिक होगी।
#5 पहले से ज्यादा बहादुर
आपके साथ ही आपका प्यार भी बहादुर होता है। एक बार दिल टूटने पर फिर से उसी तरह प्यार करने की हिम्मत बहुत कम लोग कर पाते हैं। कुछ लोग एक बार फिर से प्यार में न पड़ने के लिए खुद के दिल को कैद कर लेते हैं। इन सबके बावजूद आप फिर इस रास्ते चल रहे हैं तो यह बहादुरी का ही काम है।
#4 निभाए जाते हैं वादे
आप एक बार फिर अपना दिल नहीं तोड़ना चाहते हैं, इसलिए पहले से अधिक सतर्क होते हैं। आप अपने पार्टनर की खुशियों और इच्छाओं को खुद की खुशियों से ज्यादा तवज्जों देते हैं।
#3 पहले से ज्यादा इंटेंस
टूटे दिल में शिद्दत ज्यादा होती है। आपका दूसरा रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत और गहरा होता है। साथ ही यह वक्त के साथ और भी मजबूत होता जाता है।
#2 खुद को पा लेते हैं
अधिकतर मामलों में दिल टूटने पर लोग बदल से जाते हैं। वो अपने आसपास एक दीवार बना लेते हैं, जिसमें वो किसी को प्रवेश नहीं करने देना चाहते हैं। मगर फिर से मोहब्बत होने पर यह दीवार टूट जाती है। वो फिर से जीने लगते हैं।
#1 यह आखिरी प्यार हो सकता है
कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि उसका दोबारा से दिल टूटे। वो इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करता है। यह कोशिश अक्सर ही सफल भी हो जाती है।
No comments:
Post a Comment