"दिल तो बच्चा है जी...थोड़ा कच्चा है जी", ये गाना उन लड़कों पर बिल्कुल फिट होता है जो आती-जाती हर लड़की पर लाइन मारते हैं। लेकिन ताज्जुब करने वाली बात तो ये है कि आमतौर पर लड़के केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि भाभियों को भी छेड़ने से नहीं छोड़ते। जी हाँ! कभी न कभी तो आपने भी किसी लड़के को ऐसा कहते जरूर सुना होगा कि,'क्या भाभी है यार'।
वैसे इसमें उन बेचारों की कोई गलती नहीं है। इस बात में कोई शक भी नहीं है कि लड़के जितना सिंगल लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं, उससे ज्यादा उनका दिल शादीशुदा महिलाओं पर आता है। लेकिन क्या इन सब के बीच आपके मन में कभी ये सवाल आया कि ऐसा क्यों होता है? नहीं न!
तो चलिए आज इस सवाल का जवाब ढूंढ़ते हैं। आखिर बात बड़े काम की जो है।
रिसर्च के मुताबिक
हाल ही में की गई एक रिसर्च में ये सामने आया कि लड़कों को सिंगल लड़कियों के साथ रहना इतना नहीं भाता, जितना अच्छा उन्हें शादीशुदा महिलाओं के साथ रहकर लगता है।
मैच्योरिटी के मायने
लड़कों को मैच्योर लड़कियां ज्यादा अच्छी लगती है। ऐसा माना जाता है कि शादीशुदा महिलाएं सिंगल लड़कियों की तुलना में ज्यादा मैच्योर होती हैं।
आगे जानिए महिलाओं की किस चीज से अट्रैक्ट होते हैं लड़के।
आगे जानिए महिलाओं की किस चीज से अट्रैक्ट होते हैं लड़के।
केयरिंग नेचर
सिंगल लड़कियों के मुकाबले शादीशुदा महिलाएं अपने और अपनों के लिए बहुत ज्यादा केयरिंग होती हैं। महिलाओं की ये आदतें लड़कों का दिल जीत लेती हैं।
खुद का ध्यान
शादीशुदा महिलाएं केवल दूसरों की ही नहीं अपनी केयर करने में भी माहिर होती हैं। खुद को खूबसूरत और आकर्षक दिखाने के लिए वो खुद का ख़ास ख्याल रखती हैं। इससे उनकी खूबसूरती पर किसी की भी निगाह टिक जाती है।
महिलाओं के हार्मोनल बदलाव लड़कों को कैसे आकर्षित करते हैं, आगे जानिए।
सारे काम एक साथ
खुद की केयर करने के साथ-साथ वो घर, ऑफिस, बच्चे, सोशल लाइफ सभी को बड़ी खूबसूरती से हैंडल करती हैं। उनकी इस आदत पर कोई भी उन पर फिदा हो सकता है।
हार्मोनल चेंजेंस से बढ़ी सुंदरता
शादी के बाद महिलाओं में बहुत सारे हार्मोनल चेंजेंस आते हैं। इस वजह से उनकी स्किन में गजब का निखार आ जाता है। यह बात उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है। यही बात लड़कों को लुभाती है।
मनी मैनेजमेंट को लेकर क्या सोचती हैं महिलाएं, आगे जानिए।
जिम्मेदार महिलाएं
लड़कों का सोचना ये होता है कि शादी के बाद लड़कियों पर जिम्मेदारियां आती हैं, जिस वजह से उनके नखरे भी कम हो जाते हैं और वो जिम्मेदार लोगों की तरह व्यवहार करने लगती हैं।
मनी मैनेजमेंट
इस बात में तो कोई दोराय नहीं है कि सिंगल लड़कियों की तुलना में शादीशुदा महिलाएं पैसे और बचत को लेकर बहुत सचेत रहती हैं। उनकी यह आदत भी लड़कों को खूब लुभाती है।
खाना बनाने में माहिर
प्यार का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। शादीशुदा महिलाएं खाना बनाने में एक्सपर्ट होती हैं। यह भी एक वजह है जो लड़के, महिलाओं की ओर आकर्षित हो जाते हैं।
भावनाएं समझने वाली
शादीशुदा महिलाएं मैच्योर होती हैं। इस वजह से वो अपने पार्टनर की फीलिंग्स को ज्यादा अच्छे से समझ पाती हैं। इसी वजह से लड़के महिलाओं के साथ संबंध बनाने को लेकर उत्सुक रहते हैं।
तो अब समझ आया इन कारणों की वजह से लड़कों को शादीशुदा महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं।
No comments:
Post a Comment