प्यार एक ऐसा एहसास है, जो सदियों पहले भी था और सदियों बाद भी रहेगा। इसके बारे में लोग न जाने कब से लिखते हुए आ रहे हैं मगर कभी इसके बारे में पूरी तरह नहीं लिख पाए हैं। वजह यही है कि प्यार को शब्दों में बयां करना लगभग नामुमकिन सा है। हां, लोग कोशिश जरूर करते रहते हैं।
तभी तो प्यार की दुनिया में कई परिभाषाएँ दी गई हैं। किसी के लिए ये आत्मा से आत्मा का रिश्ता है तो किसी के लिए यह बिल्कुल ईश्वर की भक्ति के समान है। हालांकि मोहब्बत का यह रंग भी अब वक्त के साथ फीका पड़ने लगा है। इसमें अब वो बात नहीं रही है।
आजकल लोग प्यार के नाम पर कुछ भी कर लेते हैं। नाम प्यार का देते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ हरकतें जो लोगों ने इश्क के नाम पर की थी। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
10. अच्छे मौके छोड़ देना
लोगों की जिंदगी में आधी बर्बादी तो फिल्मों की वजह से होती है। फिल्मों में हीरो, हीरोइन के लिए दुनियादारी छोड़कर आ जाता है। इसी बात से प्रभावित होकर कई लोग रियल लाइफ में भी ऐसा ही कुछ कर बैठते हैं। बाद में रोते रहते हैं। अब यह भी कोई बात है भला।
9. टैटू बनवाना
कई बार लोग किसी के प्यार में कुछ ज्यादा ही जोशीले हो जाते हैं। और तो और उसके नाम का टैटू तक बनवा लेते हैं। अब जब वो इंसान जिंदगी से दूर हो जाता है तो फिर रोना शुरू। अरे भाई तो बेवकूफी करने से पहले थोड़ा तो सोच लेते यार।
आगे देखिए क्या-क्या कर डालते हैं लोग।
8. पासवर्ड शेयर करना
रिलेशनशिप में ट्रस्ट के नाम पर फेसबुक वगैरह के पासवर्ड्स भी शेयर कर दिए जाते हैं। दरअसल ये ट्रस्ट नहीं बल्कि ट्रस्ट में कमी की निशानी है।
7. पीछा करना
प्यार के नाम पर गर्ल्स कॉलेज और कोचिंग्स के बाहर खड़े हुए रोमियो आपको हर शहर में देखने को मिल जाएंगे। वो कई बार लड़कियों का पीछा करते हुए भीड़ के हाथों पीट भी जाते हैं।
आगे देखिये वो बेवकूफी जिसकी वजह से रिलेशनशिप टूट जाते हैं।
6. हर 5 मिनट में कॉल और मैसेज करना
कुछ लोगों के लिए ये प्यार जताने का तरीका होता है। कई रिलेशनशिप तो इसकी वजह से टूट भी जाते हैं। अब आप ही बताइये इंसान यही करता रहेगा तो उसका काम-धंधा कैसे चलेगा?
5. न्यूड्स मांगना
कुछ लोग कमिटेड होने के तुरंत बाद ही न्यूड्स मांगने की रस्म अदा कर डालते हैं। अगर लड़की मना कर दे तो उससे कहने लगते हैं कि "तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं है?" बताइये ये बेवकूफी नहीं तो और क्या है?
आगे देखिये प्यार के नाम पर लोग किस तरह पिटाई भी खा लेते हैं।
4. दोस्तों को भूल जाना
ये एक ऐसी बेवकूफी है, जिसे कमिटेड होने के बाद लगभग हर इंसान करता है। वो अपने प्यार में इतना मशगूल हो जाता है कि अपने फ्रेंड्स को भूल जाता है और आखिर में ब्रेकअप के बाद काम यही फ्रेंड्स आते हैं।
3. खुद की बेइज्जती करवाना
कई बार लोग प्यार के नाम पर किसी के सामने गिड़गिड़ाते रहते हैं, उसके पैर पकड़ लेते हैं और कई बार तो उससे थप्पड़ भी खा लेते हैं। इसे प्यार का नाम देना बेवकूफी नहीं तो और क्या है?
2. दूसरों की आदत अपनाना
प्यार के नाम पर कई बार लोग ऐसी चीजें करना भी शुरू कर देते हैं जो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं होती। जैसे ब्लैक टी, कॉफी पीना वगैरह-वगैरह। ये सरासर बेवकूफी है। अगर आप ऐसा कुछ करते हैं तो बंद कर दें। जो पसंद हो वो करें।
1. बहुत सारे गिफ्ट्स देना
कई लोग प्यार को महंगी गिफ्ट्स के सहारे खरीदने की कोशिश करते रहते हैं। गिफ्ट्स सबको अच्छी लगती हैं मगर कुछ ज्यादा ही गिफ्ट्स देना सामने वाले का दिमाग खराब और आपकी जेब खाली कर सकता है। इससे बचें।
अगर आपका कोई करीबी ऐसा कुछ करता है तो इस आर्टिकल को उसके साथ भी शेयर करें।
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।
No comments:
Post a Comment